Breaking News

चिदंबरम को गिरफ़्तार की अनुमति ईडी को मिली

15 Oct, 2019 1033

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
ईडी यानी परवर्तन निदेशालय को अदालत ने पूछताछ और गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है. गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया केस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कोर्ट से ईडी को चिदंबरम को गिरफ्तार करने की इजाजत मिल गई है. आईएनएक्स मीडिया मामले में ईडी बुधवार को पी चिदंबरम से पूछताछ करेगी. कोर्ट ने ईडी को आईएनएक्स मीडिया मामले में कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से 30 मिनट तक पूछताछ करने की अनुमति दी है. ईडी कल दिल्ली की तिहाड़ जेल में उससे पूछताछ करेगी. कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को पहले पूछताछ करने के विकल्प के साथ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति दी है. स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने वहीं पूछताछ और गिरफ्तारी की इजाजत मांगी थी. इसपर कोर्ट ने ईडी से कहा कि यह इनकी (चिदंबरम) गरिमा के मुताबिक नहीं होगा कि आप यहां सार्वजनिक रूप से उनसे पूछताछ और गिरफ्तार करें.

अन्य खबरे