चुनाव को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला किया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर हल्ला बोल रही है। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा हेडक्वार्टर की तरफ कूच किया, जिनको पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इसके बाद आप के कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस में धक्का मुक्की हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। प्रदर्शन के दाैरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इनका बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा, फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है? देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए। अगर 2024 में किसी तरह बीजेपी आ गई तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएगा। दिल्ली में बीजेपी भी केजरीवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरी। बीजेपी ईडी की तरफ से समन के बाद पेश नहीं होने को लेकर विरोध कर रही है। उसके बावजूद केजरीवाल ईडी के समन को लगातार गैरकानूनी बता रहे हैं।