Breaking News

चौकीदार को चोर कहने पर राहुल को अफ़सोस

22 Apr, 2019 1277
संवाददाता/in24न्यूज़. 

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान चौकीदार को चोर कहने पर राहुल गांधी ने अफसोस जताया है. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपने 'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर खेद जताया है. बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के इस बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान आवेश में आकर उन्होंने यह बयान दिया था, और अब वह इस पर खेद व्यक्त करते हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया था और कहा था कि इस सौदे में पीएम मोदी खुद शामिल हैं. राहुल गांधी ने इस बयान का इस्तेमाल अपनी हर चुनावी रैली में पीएम मोदी को घेरने के लिए किया. 

अन्य खबरे