Breaking News

छत्तीसगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन से पहले पहने भगवा कपड़े और नींबू-मिर्च की हार

04 Apr, 2024 686

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा 2024 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ी हुई नज़र आ रही है। जहां कई राष्ट्रीय पार्टी की उम्मीदवार दलबल के साथ नामांकन भर रहे हैं, तो कई निर्दलीय प्रत्याशी अलग अंदाज में नामांकन भरने पहुंचकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से आज नामांकन दाखिल करने समोसा बेचने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली अनोखे अंदाज में पहुंचे। वे अपने गले में नींबू-मिर्ची की माला पहने हुए थे। बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा सीट का चुनाव काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस उम्मीदवार हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी से संतोष पांडे एक बार फिर इस लोकसभा के रण को जितने जोर आजमाइश कर रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सीट पर अपनी छाप छोड़ने के लिए कई जुगत लगा रहे हैं। आज अनोखे अंदाज में नामांकन दाखिल करने कवर्धा जिले के निर्दलीय प्रत्याशी अजय पाली पहुंचे। उन्होंने अपने गले में नींबू और मिर्च की माला पहनी हुई थी और बोल बम के नारे लिखे भगवा कुर्ता धारण किया हुआ था। इनकी हार जीत का तो पता नहीं, पर इन्हें देखने वालों का एंटरटेनमेंट ज़रूर शुरू है!

अन्य खबरे