जवानों की बदौलत हम सुरक्षित : राजनाथ
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इस देश में हम इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि देश की सीमाओं पर हमारे सैनिक हमारी रक्षा करते हैं. गौरतलब है कि नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि देश के बहादुर जवानों की बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। राजनाथ ने कहा, देश के जो बहादुर जवान हैं, उन्हीं की बदौलत हम सभी सुरक्षित हैं। अगर उनके उपर किसी तरह की आंच आती है तो देश का हर नागरिक एक होकर बहादुर जवान की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा। राजधानी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेंशन हाल में लखनऊ व्यापार मंडल के व्यापारिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह मौजूद थे। इस मौके पर गृहमंत्री ने कहा कि देश के 126 जिलों में नक्सलवाद था लेकिन भाजपा सरकार के इन पांच सालों के कार्यालय में यह सिमट कर अब पांच से छह जिलों में बचा है। इसे भी जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने पड़ोसी देश को लेकर कहा कि पकिस्तान हमारा पड़ोसी है। हम चाहते हैं कि उससे हमारा रिश्ता बेहतर हो। पाकिस्तान में आतंकवादियों पर हमले के समय जवानों ने पूरी सावधानी बरती ताकि कोई निर्दोष हमले की चपेट में ना आए।