Breaking News

जेटली के परिवार को पीएम मोदी ने दी सांत्वना

27 Aug, 2019 1035

संवाददाता/in24 न्यूज़.    
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी उनके निवास पर आना चाहते थे सांत्वना देने मगर जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने अनुरोध किया था कि पहले आप विदेश का दौरा पूरा कर लें फिर आएं. और विदेश से भारत आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के दिल्‍ली के कैलाश कॉलोनी स्‍थित आवास पर पहुंचे. वहां पीएम नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली के परिजनों से मिलकर सांत्‍वना दी और उनके निधन पर मौजूद न रहने को लेकर क्षोभ जताया. पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. वहां पीएम नरेंद्र मोदी ने अरुण जेटली की पत्‍नी संगीता जेटली और बेटे रोहन जेटली से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी काफी देर तक मौन रहे. उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने स्‍व. अरुण जेटली की तस्‍वीर पर पुष्‍प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बताया जा रहा है कि अरुण जेटली की पत्‍नी संगीता जेटली ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान कहा था कि वे अपना अहम विदेश दौरा छोड़कर न आएं. अरुण जेटली के निधन की ख़बर सुनते ही प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पत्नी संगीता जेटली को फ़ोन कर सांत्‍वना दी थी. 

अन्य खबरे