डीएमके नेताओं से भारी नकदी बरामद
16 Apr, 2019
1120
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अक्सर चुनाव में पैसों की जबरदस्त बंदरबांट होती है. गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में डीएमके नेताओं से नकदी बरामदगी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सोमवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से सिफारिश की कि वेल्लोर संसदीय क्षेत्र में चुनाव रद्द कर दिया जाए. आयोग ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन शक्ति के संदिग्ध उपयोग का हवाला दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार वेल्लोर में 18 अप्रैल को तमिलनाडु के बाकी हिस्सों के साथ वोट डाले जाने हैं. राष्ट्रपति भवन को सोमवार रात चुनाव आयोग का प्रस्ताव मिला. रिपोर्ट के अनुसार जो सिफारिश की है, वह मंगलवार को कानून मंत्रालय के साथ साझा की जाएगी. हालांकि, रद्द करना राष्ट्रपति के हाथ में है.