Breaking News

थरूर से मिलीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

16 Apr, 2019 1137

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

कहते हैं राजनीति में कोई किसी का स्थाई दुश्मन नहीं होता. कई बार दुश्मनों और राजनीतिक विरोधियों को साथ में काम करते भी देखा जाता है. बहरहाल देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी विरोधी पार्टी कांग्रेस के नेता शशि थरूर के बारे में जब पता चला कि वे घायल और अस्पताल में हैं तब उन्होंने बिना किसी झिझक के शशि थरूर से मुलाकात की. गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर सोमवार को एक मंदिर दर्शन के दौरान गिरकर घायल हो गए थे. उनके सिर में काफी चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें टांके भी लगाने पड़े. इसके बाद ही सीतारमण उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं. सीतारमण से मिलने के बाद थरूर खुश नजर आए.

अन्य खबरे