Breaking News

दस दिसंबर तक बढ़ी सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत

05 Dec, 2023 1160

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत दस दिसंबर तक बढ़ा दी है। संजय सिंह दिल्ली की शराब नीति घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में अर्जी दायर कर मांग की है कि चार्जशीट को सीलबंद कवर में रखा जाए ताकि गवाहों की पहचान का खुलासा न हो। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गवाहों की पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी जगह उनके छद्म नाम का इस्तेमाल की इजाजत मांगी है।

वहीं, संजय सिंह ने आरोप लगाया कि चार्जशीट से जुड़ी जानकारी ईडी मीडिया को लीक कर रहा है। ये चार्जशीट मीडिया में पहले फाइल कर चुके हैं। कोर्ट में दाखिल होने से पहले मीडिया में सारी जानकारी आ चुकी है। बता दें कि यह संजय सिंह के लिए बड़ा झटका है।  

अन्य खबरे