Breaking News

दिल्ली की स्थिति के लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार : सोनिया

26 Feb, 2020 821

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दिल्ली में भड़की हिंसा पर सोनिया गांधी करारा हमला किया है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली की मौजूदा हालात चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत हालात बिगड़े। भाजपा नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए। चुनाव के दौरान नफरत फैलाया। सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली की स्थिति के लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे कि रविवार को गृह मंत्री कहां थे और क्या कर रहे थे? हिंसा वाली जगहों पर कितनी पुलिस फोर्स लगी? बिगड़ते हालात के बाद भी सेना की तैनाती क्यों नहीं की गई? दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्या कर रहे थे?  बता दें कि इससे पहले दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज हुई। बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद रहे। बैठक में हिंसा के दौरान मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है.

अन्य खबरे