Breaking News

देश के असल नायकों का सम्मान कर रहे हैं पीएम मोदी : शाह

31 Dec, 2018 1215
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि देश के असल नायको का सम्मान कर रहे हैं पीएम मोदी. गौरतलब है कि अंडमान-निकोबार के 3 द्वीपों का रविवार को नाम बदले जाने के बाद यह कहते हुए कांग्रेस पर स्पष्ट तौर पर तंज कसा कि भारत के असल नायकों का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने इन नायकों को हमारी स्मृतियों से दूर कर दिया था। शाह ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के असल नायकों को सम्मानित करते देखकर गर्व होता है, जिन्हें कई सालों तक भारत पर शासन करने वालों ने हमारी स्मृतियों से दूर कर दिया था। मैं अंडमान और निकोबार के तीन द्वीपों का नाम बदल कर नेताजी सुभाष द्वीप, स्वराज द्वीप और शहीद द्वीप करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं।

अन्य खबरे