Breaking News

दो मई को चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस की अनुमति नहीं

27 Apr, 2021 763

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के बावजूद जिस तरह से चुनाव आयोग को मद्रास हाईकोर्ट ने फटकार लगाईं उसके बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को राजनीतिक दलों द्वारा सभी विजय जुलूसों पर 2 मई को प्रतिबंध लगा दिया है. 2 मई को विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे. खबरों के मुताबिक़ चुनाव आयोग ने 2 मई को मतगणना के दिन या उसके बाद सभी विजय जुलूसों पर प्रतिबंध लगाया है. चार राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे. पश्चिम बंगाल अपने आठ राउंड के आखिरी मतदान के लिए 29 अप्रैल को मतदान करेगा. चुनावी रैलियों पर रोक न लगा पाने के कारण मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग की सोमवार को जमकर आलोचना की थी. हाईकोर्ट ने कहा कि कोरोना दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग अकेले जिम्मेदार है. हाईकोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग के आधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. अदालत ने चेतावनी दी कि अगर चुनाव आयोग ने कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक उचित प्लान नही रखता है तो वह काउंटिंग रुकवा देंगे. बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,23,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,76,36,307 हो गई हैं. 2,771 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,97,894 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है. बहरहाल, 2 मई को चुनाव परिणाम के बाद किस तरह का माहौल होगा, इसपर सबकी नज़र बनी रहेगी. 

अन्य खबरे