Breaking News

निसर्ग तूफ़ान के बाद फड़नवीस का दो दिवसीय कोंकण दौरा

10 Jun, 2020 777

संवाददाता/in24 न्यूज़.
निसर्ग तूफ़ान ने महाराष्ट्र में बहुत तबाही मचाई थी जिसका उसे बेहद नुक्सान उठाना पड़ा. कुछ नेताओं के दौरे के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस गुरुवार से निसर्ग तूफान प्रभावित कोंकण का दो दिवसीय दौरा करेंगे। फड़नवीस का यह दौरा दो दिन का होगा। जानकारी के अनुसार देवेंद्र फड़नवीस गुरुवार को रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। यहां फड़नवीस जिले में निसर्ग तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने जाएंगे। दूसरे दिन शुक्रवार को फड़नवीस रत्नागिरी व सिंधुदूर्ग जिले का भी दौरा करेंगे। गौरतलब है कि विधानपरिषद के विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर निसर्ग तूफान प्रभावित जिलों का दौरा कर चुके हैं। इसी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार आज बुधवार को रत्नागिरी में निसर्ग तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी रायगढ़ जिले में निसर्ग प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहले ही कर चुके हैं.

अन्य खबरे