Breaking News

पंचतत्व में विलीन हुए पर्रिकर

18 Mar, 2019 1148

सामना संवाददाता/in24 न्यूज़.  
गोवा के मुख्यमंत्री  मनोहर पर्रिकर का  पणजी के मीरामार बीच पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मनोहर पर्रिकर को उनके बेटे ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी. मुखाग्नि के बाद पूरा ग्राउंड भारत माता की जय और मनोहर पर्रिकर अमर रहे के नारों से गूंज उठा.  इससे पहले अपने चहेते नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग उनकी शवयात्रा शामिल हुए. गोवावासियों के साथ ही आम जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय रहे पर्रिकर की आखिरी बार एक झलक देखने के लिए लोगों का सैलाब अंतिम यात्रा के साथ चल रहा था.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने मनोहर पर्रिकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.     

अन्य खबरे