पंजाब के सीएम भगवंत मान कल करेंगे शादी
06 Jul, 2022
555
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के फिर शादी के बंधन में बंधने की खबर सामने आई है। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। हालांकि अभी तक मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के सांसद रह चुके भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।