Breaking News

पति केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार मीडिया से बात करेंगी सुनीता केजरीवाल

23 Mar, 2024 540

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और अदालत द्वारा रिमांड पर भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल आज पहली बार मीडिया को संबोधित करने जा रही हैं। सुनीता केजरीवाल आज दोपहर डिजिटल माध्यम से प्रेस को संबोधित करेंगी। गौरतलब है कि गिरफ्तार होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसे लेकर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में यह खबर भी निकल कर सामने आ रही है कि सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं। बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द। बता दें कि बार-बार ईडी के समन भेजने के बावजूद जब केजरीवाल हर बार उससे बचते रहे तब ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया।

अन्य खबरे