पाकिस्तान से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा: अमित शाह
02 May, 2019
1222
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए अमित शाह ने राजगढ़ में कहा कि मोदी जी ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने का काम किया है। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रोडमल नागर के समर्थन में ब्यावरा में बृहस्पतिवार दोपहर को एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए शाह ने कहा कि मसूद अजहर ने कई बम धमाके कराए, लेकिन इसे कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित नहीं करा पाया। कल भारत के लिए स्वर्णिम दिन था, कल मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया। नरेन्द्र मोदी जी ने अपनी कूटनीति से पाकिस्तान को अलग-थलग करने का काम किया है।