पायलट पर गहलोत के आरोप निकले ग़लत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कल तक राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर जो आरोप थे अब वे गलत साबित हुए हैं. बता दें कि राजस्थान की राजनीति में जिस मामले की वजह से तूफान आया और सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच दरार आई, अब उस फाइल को एसओजी ने बंद कर दिया है। एसओजी ने कांग्रेस विधायक खरीद-फरोख्त से जुड़ी तीनों एफआईआर को करीब 28 दिन बाद बंद कर दी। इसके साथ ही यह बात स्पष्ट हो गई है कि गहलोत सरकार ने भाजपा सहित सचिन पायलट पर जो आरोप लगाए थे, वह पूरी तरह गलत साबित हुए हैं। राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) के वकील संत कुमार ने कोर्ट में बताया कि सरकार इस मामले अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। इस तरह पूरा मामला अब खत्म हो चुका है। कोर्ट ने इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी संजय जैन, भरत मालानी और अशोक सिंह को रिहा करने का आदेश दिया है। आनेवाले दिनों में राजस्थान सरकार की अगली तस्वीर कैसी होगी अब इसपर लोगों का ध्यान जाने लगा है.