Breaking News

पीएम मोदी ने की योग करने की अपील

30 Mar, 2020 789

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना के कहर और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फिटनेस को लेकर सोमवार को एक वीडियो जारी किया. उन्होंने बताया कि खुद को फिट रखने के लिए वह कौन से योग कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने लोगों से फिट रहने के लिए योग करने की अपील भी की। पीएम मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर थ्री डी एनिमेटेड वीडियो जारी किया और कहा कि रविवार को मन की बात के दौरान किसी ने मुझसे फिटनेस दिनचर्या के बारे में पूछा था तो आज मैंने योग वीडियो को साझा करने के बारे में सोचा। उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप भी नियमित रूप से योगाभ्यास करना शुरू करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं न तो फिटनेस विशेषज्ञ हूं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ। योग का अभ्यास करना कई वर्षों से मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि कई लोगों के पास फिट रहने के अन्य तरीके भी हैं, जिन्हें उन्हें दूसरों के साथ भी साझा करना चाहिए। बता दें कि रविवार को ‘मन की बात' कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं? इस पर पीएम ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वह अपने योगाभ्यास के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर डालेंगे। इससे आम लोगों को भी कुछ फायदा हो सकता है।

अन्य खबरे