Breaking News

पीएम मोदी का रूसी सम्मान गर्व की बात : शाह

13 Apr, 2019 1229

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूं तो अनेक अवार्ड्स मिले हैं, मगर रूस द्वारा ‘द आर्डर आफ सेंट एंड्रू द एपोसल’ सम्मान के बारे में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रूस के इस कदम को स्वागतयोग्य कहने के साथ ही देशवासियों के लिए ख़ुशी और गर्व की बात कही है. गौरतलब है कि पीएम मोदी को रूस द्वारा  ‘द आर्डर आफ सेंट एंड्रू द एपोसल’ सम्मान  के लिए लिये नामित किये जाने पर नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह सभी भारतीयों के लिए एक गर्व और खुशी की बात है और यह देशवासियों के लिए एक सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान के लिये रूस के सर्वोच्च ‘द आर्डर आफ सेंट एंड्रू द एपोसल’ सम्मान के लिये चुना गया है।   

अन्य खबरे