पीएम मोदी कोलकाता के दौरे पर
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज से पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह में शामिल होंगे तथा धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, शनिवार को प्रधानमंत्री कोलकाता में चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां एक कार्यक्रम में वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक कार्यक्रम में मंच साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार शाम यहां राजभवन में एक बैठक करेंगे। राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उच्च पदस्थ अधिकारी के मुताबिक निर्धारित समय के अनुसार शनिवार को शाम करीब चार बजे प्रधानमंत्री के शहर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं के बीच बैठक होगी। अधिकारी ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि प्रधानमंत्री कल (शनिवार को) शहर पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री के साथ राजभवन में बैठक करेंगे।