Breaking News

प्रियंका के बेटे रेहान नहीं डाल पाए पहली बार वोट

13 May, 2019 1425
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

एक तरफ जहां दिग्विजय सिंह पर सवाल उठाये जा रहे हैं कि उन्होंने वोट क्यों नहीं दिया, वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे इस बार पहली बार वोट देने वाले थे मगर नहीं दे पाए. गौरतलब है कि छठे चरण के लिए रविवार को वोट डाले गए. इस चरण में 6 राज्यों की 59 सीटों के लिए वोट मतदान हुआ. छठे चरण में दिल्ली की सभी 7 सीटों के लिए वोटिंग हुई. इस दौरान प्रियंका गांधी और रॉवर्ट वाड्रा ने भी वोट डाला, लेकिन उनके बेटे रेहान वाड्रा वोटिंग के दौरान कहीं नजर नहीं आए. जबकि वह पहली बार के मतदाता थे. बता दें कि 19 साल के रेहान पहली बार वोटर बने हैं बावजूद इसके वह रविवार को हुए छठे चरण के मतदान में अपना वोट नहीं डाल पाए. दरअसल, रेहान वाड्रा कल यानि रविवार को जब दिल्ली में वोट डाले जा रहे थे तब लंदन में थे. इसी वजह से रेहान वाड्रा पहली बार वोट डालने से चूक गए. बता दें कि पिछले महीने अमेठी में हुए राहुल गांधी के रोड शो में प्रियंका गांधी, रॉवर्ट वाड्रा के साथ रेहान और उनकी बहन मिराया भी दिखाई दी थीं.  

अन्य खबरे