Breaking News

प्रियंका गांधी ने कहा शराब माफिया पर मेहरबान है योगी सरकार

27 Aug, 2021 794

संवाददाता/in24 न्यूज़
उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने भाजपा सरकार पर शराब माफियाओं पर मेहरबान होने का भी बड़ा आरोप लगाया है। बता दें कि बीते दिनों ताजनगरी आगरा में जहरीली शराब के सेवन से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक शराब के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और कई घर उजड़ चुके हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन चुप है। माफिया पत्रकारों और पुलिस पर हमला कर रहे हैं लेकिन कोई करवाई नहीं हुई। श्रीमती गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आगरा में जहरीली शराब से 13 मौतें हो गईं। इस साल उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से लगभग 200 मौतें हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में शराब माफिया जहरीली शराब का खुलेआम धंधा कर रहे हैं, पत्रकारों और पुलिस पर हमला बोल रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। शराब माफियाओं पर क्यों मेहरबान है भाजपा सरकार।

अन्य खबरे