फडणवीस ने समझाया ईडी सरकार का मतलब
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि विधानसभा में वोटिंग के दौरान ED-ED (प्रवर्तन निदेशालय) के नारे लगे. विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हां महाराष्ट्र में ईडी की मदद से सरकार बनी है. इसमें E मतलब Eknath Shinde और D मतलब Devendra Fadnavis है. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान कुछ हंगामा हुआ था. यहां जब विधायक प्रताप सरनाईक ने शिंदे सरकार के सपोर्ट में वोट किया तब उद्धव गुट ने ED-ED के नारे लगाये थे. इसी पर देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया. बता दें कि एकनाथ शिंदे सरकार ने आज महाराष्ट्र में विश्वास मत जीत लिया. उनके समर्थन में 164 वोट पड़े. वहीं शिंदे के विरोध में 99 वोट पड़े. बता दें कि शिवसेना को लगातार झटका मिलने का दौर जारी है.