Breaking News

फिर बहुमत से आएगी मोदी सरकार : सुमित्रा महाजन

19 May, 2019 1232

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में आने जा रही है। गौरतलब है कि सुमित्रा महाजन ने अपने गृहनगर इंदौर के ओल्ड पलासिया क्षेत्र में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने अमिट स्याही लगी अपनी उंगली प्रदर्शित करते हुए कहा कि भाजपा के लिये देश में उत्साहजनक माहौल है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम दोबारा पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनायेंगे।    

अन्य खबरे