Breaking News

बिना किसी दल से गठबंधन किए बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव : मायावती

19 Feb, 2024 1187

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने दोहराया है कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने आज अपने समर्थकों को चेतावनी दी कि वे किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आएं। बसपा अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर पोस्ट किया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आए दिन गठबंधन के संबंध में अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सर्वोपरि है। बता दें कि मायावती पहले ही इंडिया गठबंधन को ठेंगा दिखा चुकी हैं।

अन्य खबरे