Breaking News

बीजेपी ने की मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग

06 Aug, 2021 778

संवाददाता/in24 न्यूज़।
मुंबई में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने के मामले को भारतीय जनता पार्टी में मुद्दा बना लिया है। इसी के चलते मुंबई के अलग-अलग इलाकों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं, और वहां राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का यह कहना है कि जिन लोगों ने कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए वैक्सीन की दो डोज ली है, उन्हें मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति दी जाए, लेकिन राज्य सरकार इस मामले को किसी और नजरिए से देख रही है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते, राज्य सरकार के मुखिया उद्धव ठाकरे आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने के अपने अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यही कारण है कि अब भारतीय जनता पार्टी ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया है। दहिसर रेलवे स्टेशन के बाहर भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय विधायक मनीषा चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के पहुंचीं और वे राज्य सरकार के उदासीनता पर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। सुबह नौ बजे के आसपास दहिसर पूर्व रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक मनीषा चौधरी के मार्गदर्शन में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से मांग की है कि वे जल्द से जल्द आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन सेवा शुरू करें।

अन्य खबरे