Breaking News

बीजेपी ने गुजरात में जारी की लिस्ट जारी, हार्दिक पटेल और जडेजा की पत्नी का टिकट कन्फर्म

10 Nov, 2022 628

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात (Gujarat) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) के लिए अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया से उम्मीदवार बनाया है। वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं। वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा (Rivaba) को जामनगर नॉर्थ (Jamnagar North) से टिकट दिया गया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (Hardik Patek) को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है। वहीं, मोरबी सीट से कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। मोरबी पुल हादसे के बाद से ये सीट चर्चा में है। इस हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया गया। बता दें कि गुजरात में चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं।

अन्य खबरे