Breaking News

बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार से कोरोना के लिए 50 हज़ार करोड़ का पैकेज मांगा

22 May, 2020 897

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आर्थिक पैकेज देने के मामले में विपक्ष ने उसे आड़े हाथों लिया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार को 50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देना चाहिए। इसी वजह से भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को मेरा आंगन-मेरा आंदोलन कर रहे हैं। पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद को मातोश्री बंगले में एकांतवास में रखा है। लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता हर इलाके में काले कपड़े पहनकर आंदोलन कर रहे हैं। चंद्रकांत पाटील ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना की वजह से लोगों का बुरा हाल है लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद को मातोश्री बंगले में बंद कर लिया है। इस स्थिति में पूरा प्रशासन ठप हो गया है। पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री को मातोश्री बंगले से निकलकर वर्षा शासकीय बंगले में जाना चाहिए। साथ ही सांसदों, विधायकों, अधिकारियों की नियमित बैठक कर कोरोना से निपटने की उपाय योजना ढ़ूढऩी चाहिए।  जनता ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपना काम करने के लिए चुना है। इसलिए इसका भान उन्हें रहना चाहिए। एक जनप्रतिनिधि के रुप में उन्हें जनता काम करना है,इसका अहसास कराने के लिए ही भाजपा आज आंदोलन कर रही है। मुख्यमंत्री को अपनी तबियत को सभालते हुए जनता का काम करना चाहिए और राज्य की जनता के लिए 50 हजार करोड़ का विशेष पैकेज देना चाहिए,जिससे लोगों को राहत मिल सके।

अन्य खबरे