Breaking News

बीजेपी ने मांगा आम आदमी पार्टी से पांच सौ करोड़ का हर्जाना

13 Jan, 2020 920

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
दिल्ली की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच घनघोर सियासत चल रही है. गौरतलब है कि दिल्ली भाजपा ने रविवार को सोशल मीडिया में एक विज्ञापन को लेकर चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी की शिकायत की है. आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में बीजेपी नेता मनोज तिवारी को आम आदमी पार्टी के प्रचार सांग 'लगे रहो केजरीवाल' पर नाचते दिखाया गया था. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने आप को मानहानि का नोटिस भेजकर 500 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है. ऐसा माना जा रहा है कि यह मनोज तिवारी को कोई भोजपुरी गाने का वीडियो है, जिसमें आम आदमी पार्टी का ऑडियो सेट किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनोज तिवारी ने पूछा है कि आम आदमी पार्टी  को चुनावों के लिए अपने थीम गीत के लिए मेरे वीडियो का उपयोग करने का अधिकार किसने दिया! दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार की संभावनाओं से परेशान हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि वीडियो के बारे में चुनाव आयोग से शिकायत की गई है और मानहानि और बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन के लिए 500 करोड़ रुपये की मांग की गई है.

अन्य खबरे