Breaking News

भाजपा की जीत या हार दुनिया का अंत नहीं है : महबूबा

20 May, 2019 1116

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

एग्जिट पोल के हंगामे के बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एग्जिट पोल को नकारते हुए साफ़ किया है कि भाजपा की जीत या हार दुनिया का अंत नहीं है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव परिणाम से पहले एग्जिट पोल की चर्चा हर तरफ हो रही है. मगर असलियत तो 23 मई को ही सामने आएगी कि किसे मिलेगा ताज और कौन करेगा हार का सामना! उसी दिन यह भी पता चलेगा कि अगले पांच साल तक केंद्र में किसकी सरकार बनेगी. देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा. लेकिन नतीजे से पहले सभी न्यूज चैनलों ने अपना-अपना एग्जिट पोल दिया है. एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनते दिख रही है. ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार फिर से बनते दिखाया जा रहा है. लगभग सभी एग्जिट पोल ने एनडीए को बहुमत दिया है. न्यूज स्टेट के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी गठबंधन को 282 से 290 के बीच सीटें मिलती दिख रही हैं. एग्जिट पोल जारी होने के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया. महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की जीत या हार दुनिया का अंत नहीं है.

अन्य खबरे