महाराष्ट्र की सियासत का संसद में भी असर !
संवाददाता/in24 न्यूज़. संसद के शीतकालीन सत्र का छठवां दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया. कांग्रेस ने महाराष्ट्र में घटी राजनीतिक घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की और संसद में जमकर बवाल मचाया. इस दौरान दो कांग्रेसी सांसदों हिबी एडेन और प्रतापन की मार्शलों के साथ धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने दोनों सांसदों को निलंबित कर दिया. हंगामे की वजह से संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उसे दोबारा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया दोनों सदन की कार्यवाही शुरू हुई. कांग्रेस की ओर से शुरू हो गया जिसके बाद संसद की कार्यवाही मंगलवार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के सांसदों ने सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी जारी रखी. कांग्रेस के सदस्य लगातार संविधान की हत्या बंद करो के नारे लगा रहे थे. इसी बीच लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को सवाल पूछने के लिए आमंत्रित किया इस पर राहुल गांधी ने सदन में महाराष्ट्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मैं आज यहां सवाल पूछने आया था लेकिन अब सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं रहा क्योंकि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है. इसलिए मेरे सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं. राहुल गांधी के इतना कहते ही कांग्रेस के सांसदों का विरोध तेज हो गया कुछ सदस्य वेल में बैनर लेकर घुस गए और आसन के सामने ही बैनर लहराने लगे. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने बार-बार कांग्रेस सांसदों को हंगामा नहीं पैदा करने की चेतावनी दी. जब कांग्रेस सांसद नहीं माने तो हंगामा थमता न देख लोकसभा अध्यक्ष ने अपने आसन के सामने खड़े तमाम लोगों से कहा कि यह अंतिम चेतावनी है आप अपने पैम्पलेट नीचे कर ले. स्पीकर ने बाद में हंगामा कर रहे सदस्यों को सदन से बाहर निकालने की धमकी भी दी लेकिन जब कांग्रेस सांसद शांत नहीं हुए तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आदेश के बाद मार्शलों ने उन्हें बाहर निकलने को कहा लेकिन कांग्रेस सांसदों का उनके साथ वाद-विवाद शुरू हो गया और यही विवाद उनके साथ धक्का-मुक्की का स्वरुप बना. इस सभी घटनाक्रम को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ने दोनों सांसदों को निलंबित कर दिया केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज लोकसभा में जो कुछ भी हुआ उस पर गहरी पीड़ा है कांग्रेस ने आज सारी सीमाएं लांघ दी है. जिस तरीके से मार्शल के साथ व्यवहार किया गया हम उसकी भर्त्सना करते हैं, हम कांग्रेस के दो सांसदों की भर्त्सना करते हैं. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि आज संसद के दिन के लिए बेहद बुरा दिन रहा. सांसदों ने महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए लेकिन इससे पहले कभी सांसदों के साथ मार्शल ने हाथापाई नहीं की. यह बेहद निंदनीय है. महिला सांसदों तक के साथ बुरा बर्ताव किया गया. महाराष्ट्र मुद्दे पर लोकसभा परिसर में कांग्रेस का जो हंगामा था वह बाहर भी देखने को मिला कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने महाराष्ट्र मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही थी. इस दौरान अहमद पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या हुई है हम न्याय चाहते हैं. इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट से हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा.