Breaking News

मीरारोड में शिवसेना और बीजेपी की तू-तू, मैं मैं

20 Mar, 2018 1384

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

 

मुंबई से सटे मिरारोड भाजपा और शिवसेना की तू तू मै मै की नई घटना सामने आई है इस नै घटना में शिवसेना और बीजेपी की नगर सेविका सरेआम सड़क पर दो दो हाथ करते नजर आए ये घटना है मीरारोड इलाके के सेक्टर 2 में एक पानी  की टंकी के उद्घाटन के मौके का। दरअसल , भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं में तनातनी का माहौल तब उत्प्प्न हुआ जब टंकी का उद्घाटन शिवसेना की नागसेविका करने पहुंची।

बीते काफी दिनों से इस टंकी का उद्घाटन गुडीपाडवा के दिन मीरा मीरा रोड मेयर डिंपल मेहता के हाथो होना था। लेकिन शिवसेना की नगरसेविका दीप्ती भट्ट ने पानी की टंकी का निर्माण कार्य के सारे सबूत पेश किये। और खुद ही इसके उद्घाटन का फैसला किया अब इस मसले पर भाजपा और शिवसेना के बीच तनाव बढ़ गया ,क्योंकि सवाल यह था आखिर उस टंकी का श्रेय किसको मिले। इस मामले में दखल देते हुए भाजपा की नगरसेविका हेतल परमार और शिवसेना की नगरसेविका दीप्ती भट्ट के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों हि आपस कुछ इस तरह भिड़े की इनकी देखादेखी में दूसरे कार्यकर्ता भी सी हाथापाई में शामिल हो गए ।

इस झड़प में नगरसेविका दीप्ती भट्ट जख्मी हुई है और उनका उपचार भीमसेन अस्पताल में चल रहा है। जबकि इसमामले में बीजेपी की और से कहा गया है की शिवसेना के कार्यकर्तों की तरफ से माहौल को बगड़ा गया क्योंकि जब उद्घाटन महापौर के हाथों होनी थी तो शिवसेना की नगरसेविकासा को इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और तफ्तीश में जूट गयी है आखिर इस झड़प का जिम्मेदार कौन है ?

 

अन्य खबरे