Breaking News

मुझे जेल भेजा गया तो मैं इसका स्वागत करूंगा : शरद पवार

25 Sep, 2019 1138

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने ईडी की कार्रवाई के तहत कहा है कि मुझे जेल भेजा गया तो मैं इसका स्वागत करूंगा। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र कार्पोरेशन बैंक से जुड़े घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. ईडी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. जिसमें एनसीपी प्रमुख शरद पवार, उनके भतीजे और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत पवार साथ ही महाराष्ट्र स्टेट कार्पोरेशन बैंक से जुड़े 70 लोगों को आरोपी बनाया है. यह 25 हजार करोड़ रुपये का घोटाला है. इस मामले की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की थी.अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने के बाद एनसीपी प्रमुख ने कहा कि अगर मुझे जेल जाना पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मुझे खुशी होगी क्योंकि मुझे ये अनुभव कभी नहीं हुआ. अगर किसी ने मुझे जेल भेजने की योजना बनाई है तो मैं इसका स्वागत करता हूं. 

अन्य खबरे