Breaking News

मुस्लिम मुद्दे पर ओवैसी ने मोदी पर साधा निशाना

26 May, 2019 1118

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के सम्पन्न होते ही उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. गौरतलब है कि संसद के सेंट्रल हॉल में 'सबका साथ सबका विकास' के साथ 'सबका विश्वास' हासिल करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी के अल्पसंख्यकों को लेकर कहे गए 'काल्पनिक भय' शब्द को आधार बनाते हुए ओवैसी ने कथित गौ-रक्षकों द्वारा की जा रही हत्याओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने कहा, 'अगर पीएम मोदी इस बात से सहमत हैं कि अल्पसंख्यक भय में रहते हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए कि अखलाक की हत्या करने वाले लोग उनकी चुनावी जनसभा में सामने बैठे थे.'  असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'अगर पीएम को लगता है कि मुसलमान डर में रहते हैं, तो क्या वह उन गिरोहों को रोकेंगे, जो गाय के नाम पर मुसलमानों की हत्या कर रहे हैं, हमारे वीडियो ले रहे हैं और हमें नीचा दिखा रहे हैं? क्या पीएम हमें बता सकते हैं कि उनकी पार्टी के 300 में से कितने मुस्लिम सांसद हैं जो लोकसभा से चुने गए? उनका बयान विरोधाभासी है, जो पिछले 5 सालों से पीएम और उनकी पार्टी कर रही है.   

अन्य खबरे