मेहबूबा चाहती हैं यासीन मलिक को रिहा किया जाए
24 Apr, 2019
1165
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मेहबूबा मुफ़्ती को इस बात की तकलीफ है कि यासीन मलिक को तिहाड़ जेल भेजा गया है. यही कारण है कि मुफ़्ती ने कहा है कि यासीन को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने यासीन मलिक को 24 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तिहाड़ जेल अधिकारियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मलिक को पेश करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने डिफेंस काउंसिल इस पर से जवाब मांगा है. दूसरी ओर जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ़्ती का कहना है कि यासीन मलिक को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए, उनकी हालत ठीक नहीं है. उन्होंने कहा जमात ए इस्लामी को अन्य सदस्यों को भी रिहा किया जाना चाहिए. महबूबा ने कहा साध्वी प्रज्ञा जिनपर कई गंभीर मामले है उन्हें खुली छूट है.