Breaking News

मैंने मोदी जैसा अभिनेता नहीं देखा : अब्दुल्ला

03 Apr, 2019 1140

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने गंदेरबल में एक रैली में आरोप लगाया कि (पुलवामा हमले के)सीआरपीएफ के शहीद जवानों के शव दिल्ली लाए गए तो मोदी शूटिंग में मसरूफ थे। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा अभिनेता नहीं देखा है। अभिनय कला में मोदी ने दिलीप कुमार, राज कपूर और शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। हालांकि, उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे छुपकर बचने का रास्ता देख लिया है। छत्तीसगढ़ में जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए तो मोदी वहां नहीं गए। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी उन्हें प्रभावित नहीं करती। वह बेफिक्र रहते हैं।  

अन्य खबरे