Breaking News

मैं किसी पप्पू से नहीं डरती : कंगना रनौत

12 Apr, 2024 739

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव के लिए सारे प्रत्याशी चुनाव प्रचार में डटकर लगे हुए हैं, वहीं अभिनेत्री और मंडी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कंगना ने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली में कांग्रेस का एक नेता पप्पू कहलाता है, ठीक उसी तरह हिमाचल में भी एक छोटा पप्पू है, जो अपने परिवार के दम पर राजनीति करता है। आए दिन वह छोटा पप्पू मुझे भी कलंकित करने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी यह कोशिश कभी सफल नहीं हो पाएगी। कंगना रनौत ने कहा कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे राजा बेटा बहुत मिले हैं, जो हर जगह मुझे आहत करना चाहते थे, लेकिन वे लोग ही आज खत्म हो गए हैं। आज जनता मेरे साथ है और में ऐसे पप्पुओं से डरने वाली नहीं हूं। मनाली की मनुरंगशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं व विक्रमादित्य पर तीखे प्रहार करते हुए मंडी लोकसभा चुनाव की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि वह छोटा पप्पू यह कहता है कि मैं गोमांस खाती हूं और मैं धर्म विरोधी हूं,जबकि मैं शुद्ध शाकाहारी हूं।

अन्य खबरे