Breaking News

मैं विदा होने के लिए तैयार हूं : कमलनाथ

29 Feb, 2024 651

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हाल तक बीजेपी में शामिल होने की बात को लेकर सुर्ख़ियों में बे रहने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ ने अपने बयान से एक बार फिर सियासी अटकलों को हवा दे दी है। कमलनाथ ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप अगर विदा करना चाहते हो तो यह तो आपकी मर्जी है। मैं विदा होने के लिए तैयार हूं। मैं अपने आप को थोपना नहीं चाहता। इस दौरान कमलनाथ भावुक भी नजर आए। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आपने मुझे इतने साल प्यार और विश्वास दिया। ये तो आपकी मन-मंशा की बात है।  भाजपा बहुत मजबूत और आक्रामक प्रचार कर रही है, लेकिन डरिएगा मत, ये इनका दिखावा होता है। किसी का इंतजार मत करिएगा। यह तो आपको खुद करना है। कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा क्षेत्र के चांद में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि ऐसी चर्चा थी कि कमलनाथ अपने सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, पर आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद दोनों पिता पुत्र ने अपना निर्णय बदल लिया था।

अन्य खबरे