मोदी जी मुझे मंत्री मत बनाइए : जेटली
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जहां सत्ता और कुर्सी पाने के लिए लोग किस तरह का हथकंडा अपनाते हैं यह किसी से छिपा नहीं है. मगर मोदी सरकार में मंत्री रहे अरुण जेटली ने अपने स्वास्थ्य को देखते हुए चिट्ठी लिखकर मोदी से अनुरोध किया है कि मुझे मंत्री मत बनाइए। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की दोबारा जीत हुई है. पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे यह तो तय है लेकिन मोदी सरकार 2.0 में उनके मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा यह अभी तय नहीं हो पाया है. लेकिन अरुण जेटली का इस मंत्रिमंडल में शामिल होना मुश्किल ही है. ऐसा इस लिए क्योंकि अरुण जेटली ने खुद पीएम मोदी को चिट्टी लिख कर मंत्री न बनाने को कहा है. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल न किया जाए. क्योंकि अपना इलाज करवाने के लिए उन्हें अभी और समय चाहिए.अरुण जेटली ने कहा कि वह मंत्रिमंडल में जरूर शामिल होते लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने के लिए कहा है.