Breaking News

मोदी सरकार ने बढ़ाई देश की प्रतिष्ठा : नीतीश

09 Apr, 2019 1207

संवाददाता/in24 न्यूज़.

प्रधानमंत्री मोदी और सरकार की तारीफ करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मोदी सरकार ने देश की प्रतिष्ठा बढ़ाई है. गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी गिरिधारी यादव के पक्ष में बुधवार को बांका व भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया. पहली सभा अमरपुर सिहुड़ी मोड़ के समीप बलुआचक चक मैदान में, दूसरी सभा रजौन हाई स्कूल के मैदान व तीसरी सभा जगदीशपुर (भागलपुर) हाई स्कूल के मैदान में हुई. मुख्यमंत्री ने अपनी सभाओं में केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को जनता के समक्ष रखा, साथ ही विपक्षी पर जमकर हमला बोला. नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष केवल जुबानी जंग में हैं. ऐसे शब्दों का प्रयोग हो रहा है, जो काफी चिंतनीय हैं. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की इज्जत व प्रतिष्ठता बढ़ायी है. मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना पर भी अपनी बातें रखी और कहा कि एक-एक गली का पक्कीकरण किया जा रहा है. 31 दिसंबर 2018 तक हर घर बिजली देने का वादा किया था. यह वादा अक्तूबर 18 में ही पूरा हो गया. बिजली जब नहीं थी तब लोगों को अंधेरों से डर लगता था. बड़े-बुजुर्ग बच्चों को कहते थे कि बाहर मत जाओ भूत है, लेकिन अब बिजली आने से भूत भी भाग गया तो अब लालटेन की क्या जरूरत है.

अन्य खबरे