Breaking News

यदि बीजेपी कार्यकर्ता पर ऊंगली उठी तो चार घंटे में कीमत अदा करनी पड़ेगी : मनोज सिन्हा

19 Apr, 2019 1194

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

लोकसभा चुनाव के प्रचार में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है. बयानबाजी में जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल हो रहा है उसमें सारी मर्यादाएं तोड़ी जा रही हैं. गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने धमकी दी कि जो भी व्यक्ति किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ उंगली उठाएगा, उसे केवल चार घंटे में इसकी कीमत अदा करनी पड़ेगी। गाजीपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे सिन्हा बृहस्पतिवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदपुर इलाके में ‘किसान पंचायत सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। 59 वर्षीय सांसद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित आय खत्म करने के लिए तैयार हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ कोई भी उंगली उठी तो चार घंटों में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी। अब देखना है कि इस बयान के बाद चुनाव आयोग की तरफ से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं! 

अन्य खबरे