यशवंत सिन्हा की मांग, जयंत सिन्हा के साथ जय शाह पर भी हो कार्रवाई
पूर्व वित्त मंत्री यशवंत इन दिनों काफी सुर्खिया बटोर रहे है। उन्होंने जयंत सिन्हा और अमित शाह के बेटे जय शाह पर केंद्र सरकार से एक महीने के भीतर पैराडाइस पेपर्स के मामले में करवाई की मांग की है। वो इन दिनों पटना में है और उनका केंद्र सरकार से मात्र एक ही निवेदन है कि इस मामले में जिन राजनेताओं का नाम आया है उनपर एक महीने के भीतर कार्रवाई करे और साथी ही उन्होंने यह मांग की है , कि अगर जयंत सिन्हा के ऊपर मुकदमा चलाया जा रहा है तो जय शाह के ऊपर क्यों नहीं चलाया जा सकता ,यह भेदभाव किसलिए ? अगर जांच होगी तो सबकी होनी चाहिए।
बहरहाल यशवंत सिन्हा ने अपने इन बयानों से केंद्र और बिहार की सियासत को गरमा दिया है और वो प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे। हाल ही के दिनों में उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर सरकार की काफी आलोचना की जिससे बीजेपी में अंदरुनी कलह की बात खुलकर सामने आ रही है, बावजूद इसके बीजेपी लगातार ये दावा कर रही है, कि नोटबंदी और जीएसटी आम आदमी के हित में है और यह देश की विकास को दुरुस्त करने की ओर एक बड़ा कदम है। यशवंत सिन्हा ने कहा है कि सरकार यह आंकड़े पेश करे कि कितना कालाधन देश में वापिस आया, क्योंकि सिर्फ हवा में बयांबाज़ी करने से कालाधन वापिस नहीं आता, उन्होंने कहा कि आखिरकार देश की जनता भी इस परिणाम को जानना चाहती है।