यूपी में अब मंत्रियों को खुद भरना पड़ेगा इनकम टैक्स
संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश में अब तक जिन मंत्रियों का इनकमटैक्स सरकार भरती थी, उसे अब खुद मंत्रियों को भरना पड़ेगा। गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. प्रदेश सरकार ने 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई. आइए जानते हैं वो कौन से प्रस्ताव हैं जो कैबिनेट में पास हुए। गौरतलब है कि राजीव कुमार यादव उपनिदेशक सेवायोजन के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करने का प्रस्ताव पास हुआ. फेसबुक पर सरकार के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी के साक्ष्यों पर दोषी पाए जाने के बाद निर्णय लिया गया. निलंबित करके राजीव कुमार को रिवर्ट कर दिया गया है और उनके मूल पद पर भेजा गया है. जौनपुर में नए स्थापित मेडिकल कालेज के संचालन के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ. सोसाइटी गठन करके मेडिकल कालेज का संचालन किया जाएगा. सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान इटावा में कर्मचारियों और अधिकारियों को एसजीपीजी और एआईआईएमएस के बराबर वेतन भत्ते देने का प्रस्ताव पास हुआ. महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर खाकी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट देने संबंधी प्रस्ताव पर लगी मुहर. बेसिक शिक्षा विभाग में महानिदेशक के पद को सृजित करने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगी. उत्तर प्रदेश दिव्यांग कल्याण विभाग राजपत्रित अधिकारी सेवा नियमावली के प्रख्यापान का प्रस्ताव पास हुआ. प्रदेश के सात नगर निगमों को राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने संबंधित प्रस्ताव पास. उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 की धारा 4 में संशोधन करने का प्रस्ताव पास. जौनपुर के बदलापुर विधानसभा में बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव पर लगी मुहर. मंत्रियों के इनकम टैक्स भुगतान करने के संबंध में कैबिनेट का प्रस्ताव पास हुआ. मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार नहीं भरेगी,मंत्री खुद भरेंगे.