Breaking News

राजस्थान के राज्यपाल ने लौटाई सरकार की फ़ाइल

27 Jul, 2020 755

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस तरह राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रति आक्रोश व्यक्त किया उसके बाद दोनों के बीच तनाव का माहौल पैदा हो गया है. इस तनाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए विशेष विधानसभा सत्र की अनुमति वाली फाइल को राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को वापस कर दिया है। बता दें  कि राज्य सरकार ने दूसरी बार कोविड-19 विषय पर चर्चा के लिए विशेष विधानसभा सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर अनुमति प्राप्त करने के लिए राज्यपाल को फाइल भेजी थी। अधिकारियों ने पुष्टि की कि राजभवन कार्यालय ने राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य विभाग को वापस भेजी गई फाइल में सरकार से अधिक जानकारी मांगी है। वहीं फिलहाल विधानसभा सत्र बुलाने के बारे में अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। राजस्थान में जो सियासी लड़ाई शुरू हुई थी उसका अंत कब होगा, अब इसी पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं.

अन्य खबरे