राहुल की जान को खतरा
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई गई है. कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर बताया है कि अमेठी में राहुल गांधी की जान को खतरा है. इस पत्र में कहा गया है कि अमेठी में रोड शो के दौरान बुधवार के राहुल गांधी के बॉडी पर सात बार लेजर बीम नजर आई थी और ये लाइट स्नाइपर राइफल की होने की संभावना है. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को अमेठी सीट से अपना पर्चा दाखिल किया था और इससे पहले करीब दो घंटे तक रोड शो किया था. इस दौरान सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा उनके साथ मौजूद थे. इस रोड शो में कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी. महिलाएं अपने छत से फूलों की बारिश कर रही थी. भारी गर्मी के वावजूद कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस रोड शो में राहुल गांधी के काफिले के साथ चल रहा था. यहां राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी की चर्चित नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है. कांग्रेस अध्यक्ष इस बार दो जगह चुनाव मैदान में हैं उन्होंने अमेठी के अलावा केरल के वायनाड से भी नामांकन भरा है.