Breaking News

राहुल गांधी ने सौर ऊर्जा परियोजना पर साधा निशाना

11 Jul, 2020 765

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. मध्य प्रदेश के रीवा में एक सौर ऊर्जा परियोजना को एशिया की सबसे बड़ी परियोजना बताने के बाद राहुल ने ऐसा किया. प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए राहुल ने कहा कि असत्याग्रही! बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लोकार्पण करते हुए कहा कि रीवा का यह सौर ऊर्जा संयंत्र इस पूरे क्षेत्र को इस दशक में ऊर्जा का बहुत बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा। राहुल के इस ट्वीट के बाद बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.

अन्य खबरे