राहुल गांधी अभी बच्चे हैं : ममता
28 Mar, 2019
1127
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राहुल गांधी को पश्चिम बंगाल की की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बच्चा कहा है. गौरतलब है कि ममता ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि वह अभी बच्चे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय चुनाव से पहले राहुल के न्यूनतम आय वायदे पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। ममता ने कहा कि राहुल गांधी ने वही कहा है जो महसूस किया। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी। वह अभी बच्चे हैं। मैं इस बारे में क्या कहूंगी?
ममता के इस बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस भी अपना पक्ष शीघ्र ही रखेगी.