Breaking News

लख़नऊ के रोड शो में दिखा प्रियंका का जादू

11 Feb, 2019 1273

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के लिए संजीवनी बनकर आई हैं. प्रियंका का जादू आज लख़नऊ के रोड शो में देखने को मिला. रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के साथ काग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे. इन सभी ने बस पर सवार होकर जनता को संबोधित भी किया. प्रियंका गाधी के इस रैली से जनता और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नज़र आया. गौरतलब है कि कांग्रेस में प्रियंका को सक्रिय जिम्मेदारी देने की मांग लम्बे समय से चल रही थी. आनेवाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने प्रियंका की लोकप्रियता को भुनाने की शुरुआत कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस यूपी में लोकसभा चुनाव अकेले खुद के बलबूते लड़ेगी. प्रियंका गांधी के रूप में कांग्रेस ने बीजेपी के सामने मास्टरस्ट्रोक रखा है. ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी बीजेपी को आगामी लोकसभा चुनाव में जबरदस्त टक्कर दे सकती हैं. गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लखनऊ आई हैं.  प्रियंका को देखने के लिए भारी संख्या में जहां कार्यकर्ता नज़र आए वहीं इस रोड शो और प्रियंका की झलक पाने के लिए आम लोगों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया. 

अन्य खबरे