वर्षा गायकवाड़ बनी मुंबई कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष
एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजा दिया है. तो दूसरी तरफ मुंबई कांग्रेस में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड को मुंबई कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी आलाकमान ने भाई जगताप को मुंबई अध्यक्ष पद से हटा दिया है। चार बार की विधायक वर्षा गायकवाड को शुक्रवार को कांग्रेस की मुंबई इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है। गायकवाड़ के सामने बीएमसी चुनाव के अलावा लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव से पहले पार्टी को एक बार फिर पुनर्जीवित करने का चुनौतीपूर्ण कार्य है. लंबे समय से लंबित बीएमसी चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं वर्षा गायकवाड मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद को संभालने वाली पहली महिला है वह धारावी से चार बार विधायक हैं उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने से पहले सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स में प्रोफेसर के रूप में काम किया है।